Geyser Blast Reason: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। सर्दियों के सीजन में टंकी में रखा पानी काफी ठंडा हो जाता है। सुबह-सुबह इस ठंडे पानी से नहाना, बर्तन धोना या कोई दूसरा काम करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में लोग पानी को गर्म करने के लिए इमर्शन रोड का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई लोग गैस पर पानी को गर्म करते हैं। हालांकि, इसमें गैस की काफी खपत होती है। इस कारण कई लोग घरों में पानी को गर्म करने के लिए गीजर को लगवाते हैं।
अगर आप भी सर्दियों के सीजन में गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। गीजर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना वह बम की तरह ब्लास्ट हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जिन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, उनका विशेष ध्यान गीजर का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।