फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब तक आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sun, 24 Nov 2024 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Release Date: अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जारी की थी।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan new - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Release Date: देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी को देखते हुए साल 2019 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

भारत सरकार इस योजना के जरिए देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को हर साल तीन किस्तों के रूप में गरीब किसानों को खाते में भेजा जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जारी की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan new - फोटो : Adobe Stock
18वीं किस्त को जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देश के करोड़ों किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan village people man woman new - फोटो : Adobe stock
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को कब जारी कर सकती है? इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर सकती है। 

4 of 5
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अभी तक इसको लेकर अपनी ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी किया गया था। इस कारण अक्तूबर के चार महीनों के बाद अगले साल का फरवरी महीना आ रहा है। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में आ सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें