फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? क्लेम के वक्त भारी पड़ सकती है लापरवाही

Tue, 07 Apr 2026 02:23 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Health Insurance - फोटो : AI
हेल्थ इंश्योरेंस आज के समय में एक जरूरत बन चुका है। इलाज का खर्च जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है और अचानक आने वाली मेडिकल इमरजेंसी के कारण हर व्यक्ति को सही बीमा पॉलिसी को चुनना जरूरी है। हालांकि, अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय गलत प्लान चुनना, शर्तों को ठीक से न समझना या केवल कम प्रीमियम के चक्कर में आना, ये सभी फैसले भविष्य में आपको भारी पड़ सकते हैं। इस कारण हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
टेस्ट - फोटो : Adobe Stock
हेल्थ इंश्योरेंस आपको प्रीमियम देखकर ही नहीं खरीदना चाहिए। सस्ता प्लान जो होता है वह कई बार सीमित कवरेज देता है। इस कारण बड़े इलाज के समय आपको जेब से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय लोग यह नहीं देखते कि पॉलिसी में कौन-कौन सी बीमारियां कवर हैं और किन पर वेटिंग पीरियड लागू है। इस कारण क्लेम के समय परेशानी होती है और उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

3 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
दूसरी बड़ी गलती हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय जो लोग करते हैं वह यह है कि पॉलिसी के नियम और शर्तों को ध्यान से न पढ़ना। बीमा कंपनियां कई शर्तों के साथ कवरेज देती हैं, जैसे रूम रेंट लिमिट, को पेमेंट क्लॉज और एक्सक्लूजन। अगर आप इन शर्तों को नजरअंदाज करते हैं, तो अस्पताल में भर्ती के समय आपको ज्यादा पेमेंट करना पड़ सकता है। इस कारण पॉलिसी से जुड़े दस्तावेजो को समझना और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।

4 of 5
document computer - फोटो : Adobe Stock
अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग सही कवरेज अमाउंट का चुनाव नहीं करते हैं। कई लोग कम रकम का बीमा ले लेते हैं, जो बड़े इलाज के समय पर्याप्त नहीं होता। आज के समय जिस तेजी से मेडिकल खर्च बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए आपको अपनी और परिवार की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त कवरेज लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जिस कंपनी का बीमा कवर ले रहे हैं, उसमें आपके शहर के प्रमुख और भरोसेमंद अस्पताल रजिस्टर्ड हों। अगर आप नेटवर्क अस्पताल की जांच नहीं करते हैं, तो आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें