LPG Cylinder Safety Tips: आज के समय में रसोई गैस सिलिंडर हर घर की बुनियादी जरूरत है। मगर इसकी सुरक्षा को लेकर की गई एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर जगह की कमी के कारण लोग सिलिंडर को सिंक के नीचे, गीली जमीन पर या सीलन वाली जगह पर रख देते हैं। गर्मी और आने वाले मानसून के मौसम में यह आदत बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।
दरअसल, नमी और पानी के संपर्क में रहने से सिलिंडर के निचले हिस्से में जंग लगने लगती है, जो लोहे को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। इससे गैस लीकेज का खतरा बढ़ जाता है, जिसे पहचानना मुश्किल होता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सिलिंडर को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि सीलन भरी जगह पर सिलिंडर रखने के क्या नुकसान हैं और आपको अपनी रसोई में इसे सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।