National Portal Of India: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कार्यों को काफी आसान बना दिया है। एक समय था जब हमें कई सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए संबंधित कार्यालय में जाना होता था। वहीं आज आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर कई जरूरी सेवाओं का लाभ उनके पोर्टल पर विजिट करके उठा सकते हैं। गौरतलब बात है कि अगर आप आधार कार्ड से जुड़ा कुछ काम करना चाहते हैं।
ऐसे में आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विजिट करना होता है। पैन कार्ड के लिए उससे संबंधित वेबसाइट खोलनी होती है। वहीं आज हम आपको एक बेहद ही खास पोर्टल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां विजिट करके आप आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर कुल 13 हजार से ज्यादा सर्विसेस का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया के बारे में विस्तार से -