देश में इस दिन लगेगी लोक अदालत, एक झटके में होगा ट्रैफिक चालान का निपटारा
- फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेगा लोक अदालत के लिए टोकन?
अगर आप लोक अदालत में अपनी शिकायत लेकर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आप वेबसाइट खोलकर लोक अदालत आवेदन के ऑप्शन को चुनें।
फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
सबमिट करने के बाद आपको मेल या मोबाइल पर टोकन नंबर मिल जाएगा।
सुनवाई के दिन आपको टोकन के हिसाब से बुलाया जाएगा। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके पास गाड़ी के ओरिजिनल पेपर और चालान की कॉपी जरूर होनी चाहिए।
दिल्ली में कहां-कहां लगेगी लोक अदालत?
नेशनल लोक अदालत दिल्ली के सात कोर्ट कॉम्प्लेक्स पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, राउज एवेन्यू, द्वारका, साकेत और रोहिणी लगेगी। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अदालत लगेगी।