Nasa Clipper Mission: मशहूर एस्ट्रोफिजिसिस्ट कार्ल सेगन ने अपनी पुस्तक कॉसमॉस 1980 में इस बारे में बताया था कि हमारा ब्रह्मांड इतना विशाल है कि यहां पर एलियन लाइफ का होना एक सामान्य बात हो सकती है। कार्ल सेगन के अलावा स्टीफन हॉकिन्स, एनरिको फर्मी, फ्रेंक ड्रेक, मिचिओ काकू, नील डिग्रेस टाइसन आदि कई वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारे ब्रह्मांड में कई ग्रह ऐसे हैं, जहां पर जीवन फल फूल रहा होगा।
वर्तमान समय में कई वैज्ञानिकों का कहना है कि कहीं दूर नहीं बल्कि हमारे सौरमंडल में ही ऐसी कई जगह हैं, जहां पर माइक्रोबियल एलियन लाइफ के सबूत हम लोगों को मिल सकते हैं। इनमें बृहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा और शनि का चांद टाइटन का नाम सबसे पहले आता है। नासा लंबे समय से इन दोनों चंद्रमाओं का अध्ययन कर रहा है। इसी कड़ी में उसने 14 अक्तूबर को यूरोपा का अध्ययन करने के लिए स्पेसएक्स फॉल्कन हैवी रॉकेट से क्लिपर मिशन को लॉन्च किया है।