फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIP: 10 साल में 2000 रुपये की मंथली SIP से कितना बनेगा पैसा? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

Tue, 16 Sep 2025 11:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mutual Fund SIP: हर कोई छोटी-बड़ी बचत करके अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे इकट्ठा करता है। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो जहां आपके पैसों पर शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में म्यूचुअल फंड स्कीम एक अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
1 of 5
10 साल में 2000 रुपये की मंथली SIP से कितना बनेगा पैसा? - फोटो : AdobeStock
Mutual Fund SIP: हर कोई छोटी-बड़ी बचत करके अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे इकट्ठा करता है। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां आपके पैसों पर शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में म्यूचुअल फंड स्कीम एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है, लेकिन यहां अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। बीते कुछ वर्षों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसके कारण म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पॉपुलर स्कीम बन गया है। देश में ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। 

म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पैसों को एक बार फिक्स करने का भी विकल्प मिलता है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड निवेश एक शानदार ऑप्शन है। इसी कड़ी में  कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे कि 10 साल में 2000 रुपये महीने की एसआईपी से आपको कितना पैसा मिलेगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
10 साल में 2000 रुपये की मंथली SIP से कितना बनेगा पैसा? - फोटो : AdobeStock
10 साल में कितना इकट्ठा होगा पैसा? 

निवेश रकम- हर महीने 2000 रुपये
रिटर्न- 12 फीसदी
निवेश अवधि- 10 साल

अगर आप 10 साल तक हर महीने 2000 रुपये निवेश करते हैं, तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर 4,65,000 रुपये मिलेंगे, जबकि इन 10 वर्षों में आप 2,40,000 रुपये निवेश करेंगे। मैच्योरिटी पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
10 साल में 2000 रुपये की मंथली SIP से कितना बनेगा पैसा? - फोटो : AdobeStock
एसआईपी से तीन फायदे

-एसआईपी में निवेशकों को कई तरह के विकल्प मिलते हैं। इसमें आप अपने मुताबिक अवधि का चुनाव कर सकते हैं निवेश की रकम को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही अगर कोई आर्थिक आपदा आ जाए, तो एसआईपी को बीच में रोक भी कर सकते हैं।

काम की बात: जिम में चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है तो कहां करें शिकायत? हर महिला जान लें अपने अधिकार

4 of 5
10 साल में 2000 रुपये की मंथली SIP से कितना बनेगा पैसा? - फोटो : AdobeStock
-एसआईपी में निवेश करने से कम्पाउंडिंग का लाभ भी होता। अगर आप लंबे समय के लिए पैसा निवेश करते हैं, तो ही आपको एसआईपी में फायदा मिलता है। निवेशक जितना लंबे समय के लिए निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा कम्पाउंडिंग का फायदा मिलेगा। 

Plane: क्या होती है हवाई जहाज के टायर की क्वालिटी? क्या एक टायर पर कर सकता है लैंड? यहां जानें हर सवाल का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 साल में 2000 रुपये की मंथली SIP से कितना बनेगा पैसा? - फोटो : AdobeStock
-एसआईपी में निवेशक जितना चाहे, उतना निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करने की कोई सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि, यह जरूर ध्यान रखें की पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन हो। इसका मतलब हुआ कि अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश किया हो। ताकि, आप पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इतना असर ना हो।

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें