फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या सरकार समय से पहले जारी कर सकती है 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

Tue, 16 Sep 2025 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi Ki 21 Kist Kab Aa Sakti Hai: अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ जल्दी मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : X/@BJP4India
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Release Date: जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग जरूरतमंद हैं आदि। ऐसे ही लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसमें राज्य सरकारों की अलग योजनाएं होती हैं और केंद्र सरकार की अपनी अलग योजनाएं होती हैं। फिर जो लोग जिस योजनाओं के लिए पात्र होते हैं, वे उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ उन किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं जो 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है और सभी जानने को आतुर हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
इस तरह से दिया जाता है लाभ
  • पीएम किसान योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसमें किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को सीधे तौर पर किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से ये पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • बात अगर पिछली किस्तों की करें तो अब तक इस पीएम किसान योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। 20वीं किस्त बीती 2 अगस्त को जारी की गई थी जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में ये पैसे भेजे गए।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या समय से पहले जारी हो सकती है किस्त?
  • योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी होने के बाद अब अगली बारी 21वीं किस्त की है और किसानों की नजरें भी इसी किस्त पर टिकी हुई हैं। वैसे तो पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली किस्तें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • पर माना जा रहा है कि इस बार 21वीं किस्त जल्दी जारी हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 21वीं किस्त इस बार अक्तूबर में जारी हो सकती है वो भी दिवाली से पहले। ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी सरकार योजना से जुड़े किसानों को दिवाली का तोहफा देने वाले हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें