Mutual Fund SIP: बेटी के जन्म लेने के बाद उसके भविष्य की चिंता हम लोगों को होने लगती है। ऐसे में अभिभावक उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करने पर मिलने वाला रिटर्न काफी कम होता है। वहीं महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में मैच्योरिटी पर मिलने वाले फंड की वैल्यू काफी कम हो जाती है। अगर आपके घर में हाल-फिलहाल में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बाद आपको किसी और स्कीम की तुलना में अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। बीते सालों में म्यूचुअल फंड्स की कई स्कीमों ने शानदार रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -