फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड धारक ध्यान दें, अब नहीं होगा आपका क्रेडिट स्कोर खराब, बस फॉलो करें ये टिप्स

Tue, 20 Sep 2022 04:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Credit Card Tips - फोटो : istock
Credit Card Tips: आज के इस बाजारवाद के दौर में हम में से अधिकतर लोगों के पास क्रेडिट कार्ड है। शॉपिंग से लेकर कई बार मुश्किल वक्तों में भी क्रेडिट कार्ड हमारे काफी काम में आते हैं। बीते सालों में क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्चों में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। ऑनलाइन वेबसाइटों पर मिलने वाले शानदार ऑफर्स, डिस्काउंट और कैशबैक के कारण लोग अब क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग या दूसरे कामों के लिए करते हैं, तो इसका उपयोग करते समय आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप तय समय पर क्रेडिट कार्ड से जुड़े बिलों का भुगतान नहीं करते हैं। ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लगने के अलावा आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करने पर आपका क्रेडिट स्कोर खराब नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Credit Card Tips - फोटो : iStock
अगर आप छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। ऐसे में बैंक की नजर में आपकी छवि खराब हो सकती है। इससे बैंक को लगता है कि आप छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी उधार पर निर्भर करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Credit Card Tips - फोटो : iStock
कार्ड जारी करने वाली संस्था या बैंक की नजर हमेशा उसके क्रेडिट कार्ड धारकों पर होती है। अगर आपके क्रेडिट कार्ड की आउटस्टैंडिंग ज्यादा है। इस स्थिति में आपको लोन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। 

4 of 5
Credit Card Tips - फोटो : iStock
आपको अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग लिमिट में करना चाहिए। अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिए ज्यादा खर्चा करते हैं। ऐसे में आपका क्रेडिट कार्ड का बिल काफी बढ़ जाता है। इस कारण भुगतान करने में कई दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसा होने पर आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Card Tips - फोटो : iStock
आपको अपने क्रेडिट कार्ड से जुडे़ बिलों का भुगतान समय-समय पर करते रहना चाहिए। अगर आप देर से क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान करते हैं। ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लगने के साथ ब्याज दर भी बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें