फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: ये स्कीम बना सकती है आपको करोड़पति, पांच हजार रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.76 करोड़

Mon, 03 Oct 2022 09:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: अगर आप लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर किसी ऐसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें आपको शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में आप पांच हजार रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 1.76 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप आर्थिक स्वतंत्रता को हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों की मदद से आप अपने भविष्य से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। इसके लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी होगी। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने शानदार रिटर्न देने का काम किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
पांच हजार रुपये का निवेश करके 1.76 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनवानी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उस स्कीम में हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की आशा रखनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1.76 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इस निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 18 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी होगी। वहीं आपके निवेश पर कुल 1 करोड़ 58 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें