फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: दस सालों में इकट्ठा करना चाहते हैं 1.2 करोड़ रुपये का फंड, इस स्कीम में करें निवेश

Sun, 13 Mar 2022 04:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपयों की कमाई - फोटो : Istock
हम में से अधिकतर लोग अपने भविष्य के प्रयोजनों को ध्यान में रखकर बचत करते हैं। आज के इस युग में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है उसमें अच्छी बचत करना भी एक कला है। कई लोग अपने बचत के पैसों को बैंक, एफडी या किसी सरकारी स्कीम में निवेश करते हैं। वहीं मुद्रास्फीति की बढ़ती रफ्तार की तुलना में इनमें से अधिकतर स्कीमें आपको ज्यादा इंटरेस्ट रेट नहीं दे पाती। ऐसे में आपको अपने पैसों को व्यवस्थित ढंग से निवेश करना चाहिए, ताकि आपको आपके निवेश की सही वैल्यू मिल सके। अगर आप भी अपने भविष्य के किन्हीं प्रयोजनों को देखते हुए अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करके महज 10 सालों के अंतराल में 1.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
म्यूचुअल फंड एसआईपी - फोटो : Istock
10 सालों में 1.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करना है। उसके बाद आपको हर महीने 50 हजार रुपये का इन्वेस्ट 10 सालों तक करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
म्यूचुअल फंड एसआईपी - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हस साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर आप हर महीने 50 हजार रुपये का निवेश 10 सालों तक करते हैं। वहीं आपके निवेश पर हर साल अगर 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है।

4 of 5
म्यूचुअल फंड एसआईपी - फोटो : Istock
इस स्थिति में आप आसानी से 10 सालों के बाद 1.2 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य के जरूरी प्रयोजनों के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी आएगा आपका कम बिजली का बिल - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के इस क्षेत्र में निवेश करते हैं, तो आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें