फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की पढ़ाई लिखाई और शादी के लिए इस योजना में करें 5 हजार रुपये निवेश, कुछ वर्षों में जुटा सकते हैं 38 लाख

Sun, 17 Aug 2025 07:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी 5 हजार निवेश करके कुछ वर्षों में 38 लाख रुपये का फंड जुटाना चाहते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी बिटिया को एक अच्छा भविष्य दे सकें, तो आज हम आपके निवेश के इसी गणित के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP Plan For Daughter Marriage And Education - फोटो : AdobeStock
हर माता-पिता बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी के लिए चिंतित रहते हैं। इस कारण कई अभिभावक अपनी बेटी के जन्म के समय से पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है, ऐसे में आप अपनी बिटिया के नाम पर जिन पैसों की बचत कर रहे हैं, उसे सही जगह पर निवेश करना जरूरी है। म्यूचुअल फंड एक ऐसा विकल्प है, जो न केवल नियमित बचत करता है बल्कि उस पर आपको एक अच्छा रिटर्न भी देने का काम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बिटिया किसी अच्छी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ाई करे और उसकी शादी में किसी आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े, तो आप उसके नाम पर म्यूचुअल फंड में SIP बनाकर निवेश कर सकते हैं। बीते वर्षों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है और देश में कई लोग इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP Plan For Daughter Marriage And Education - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी 5 हजार निवेश करके कुछ वर्षों में 38 लाख रुपये का फंड जुटाना चाहते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी बिटिया को एक अच्छा भविष्य दे सकें, तो आज हम आपके निवेश के इसी गणित के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP Plan For Daughter Marriage And Education - फोटो : AdobeStock
इसमें सबसे पहले आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। आप किसी एक्सपर्ट की मदद लेकर म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के बाद सबसे पहला काम यह है कि आपको उसमें SIP बनवानी है। SIP बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश करना है।

4 of 5
Mutual Fund SIP Plan For Daughter Marriage And Education - फोटो : AdobeStock
5 हजार रुपये महीने का निवेश करने का सिलसिला आपको लगातार 18 वर्षों तक जारी रखना है। साथ ही आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है, तो 18 वर्षों के बाद करीब 38,27,196 रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप उसकी उच्च शिक्षा दिलाने में या शादी में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP Plan For Daughter Marriage And Education - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें