फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund SIP: 10 हजार रुपये बचाकर यहां करें निवेश, इतने वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति

Thu, 25 Sep 2025 07:26 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Investment Tips: अगर आप अपने भविष्य को लेकर कोई फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं तो रिटायरमेंट के बाद आपके जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। आज के समय बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं।अगर आप अपने भविष्य को लेकर कोई फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं तो रिटायरमेंट के बाद आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। आज के समय बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP Investment Plan - फोटो : AdobeStock
Investment Tips: आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए आपको अभी से योजना बनानी शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप अपने भविष्य को लेकर कोई फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं तो रिटायरमेंट के बाद आपके जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। आज के समय बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं।

अगर आप सुरक्षित और सीमित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सरकारी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। भले ही निवेश का यह विकल्प बाजार जोखिमों के आधीन आता है लेकिन यहां से लॉन्ग टर्म में आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई लोग इस क्षेत्र में निवेश करना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP Investment Plan - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी 10 हजार रुपये निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं तो आज हम आपको निवेश के इसी गणित के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। आप किसी अच्छे फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवा सकते हैं।  

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP Investment Plan - फोटो : AdobeStock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 10 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 25 वर्षों तक करना होगा। निवेश करते समय आपको यह उम्मीद भी करनी होगी कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 11 प्रतिशत अनुमाति रिटर्न मिलता रहे। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट

4 of 5
Mutual Fund SIP Investment Plan - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो इस स्थिति में आप 1,59,05,812 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकेंगे। आपको भविष्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP Investment Plan - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Navratri 2025: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग हुए बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें मिलावट का पता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें