फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: हर महीने दो हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 1.4 करोड़

Mon, 28 Nov 2022 11:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP For Long Term Investment: भविष्य से जुड़े विभिन्न प्रयोजनों को देखते हुए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई, अपने भविष्य को सुरक्षित या किन्हीं अन्य प्रयोजनों को ध्यान में रखकर किसी अच्छी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। हम में से अधिकतर लोग निवेश के लिए छोटी बचत योजनाओं या फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का चयन करते हैं। हालांकि, इन्वेस्टमेंट के इन क्षेत्रों से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना नहीं रहती है। ऐसे में आप अपने पैसों को एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां निवेश किए गए पैसों पर रिटर्न मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। देश में बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
1.4 करोड़ रुपये मैच्योरिटी के समय इकट्ठा करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको उसमें एसआईपी बनवानी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इसके बाद आपको इसमें हर महीने दो हजार रुपये की इन्वेस्टमेंट पूरे 30 सालों तक करनी है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
अगर हर साल आपके निवेश पर यह अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इन पैसों से आप आर्थिक रूप सुरक्षित जीवन जी सकेंगे। आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े दूसरे जरूरी प्रयोजनों को भी पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

 

जानना जरूरी: घर की रजिस्ट्री के कागज हो गए हैं गुम? तो तुरंत करें यह काम, वरना आ सकती हैं दिक्कते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें