Mutual Fund SIP: अगर आपके घर में बिटिया ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने या शादी के लिए अभी से बचत करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको उस बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। देश में ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को एफडी या किसी सरकारी बचत योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि निवेश के ये क्षेत्र सुरक्षित होते हैं और यहां से गांरंटीड रिटर्न मिलता है। हालांकि, इन स्कीम्स में उतनी अच्छी ब्याज दर नहीं मिलती है। अगर आप कैलकुलेटेड रिस्क लेकर निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इस स्कीम में निवेश करके आप एक समयावधि के बाद अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए 99.9 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते, तो आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में -