फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Property Documents: रजिस्ट्री की जांच करते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

Sun, 03 Sep 2023 03:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Fake And Real Land Registry Documents - फोटो : Istock
How To Identify Fake And Real Land Registry Documents: इन दिनों प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने में काफी धांधली चल रही है। बीते सालों से ऐसे कई मामले समय समय पर सामने आते रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। अगर आप भी अपने रहने के लिए घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अक्सर जानकारी के अभाव में लोग प्रॉपर्टी खरीदते समय सामने वाला जो कागज दिखा देता है। उस पर वह विश्वास कर लेते हैं। इस दौरान लोग उन प्रॉपर्टी या कहें रजिस्ट्री के कागजात की जांच भी ठीक ढंग से नहीं करते हैं। इस कारण उनके साथ धोखा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी सिलसिले में आज हम इस खबर के माध्यम से उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्रॉपर्टी की असली और नकली रजिस्ट्री के बारे में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Fake And Real Land Registry Documents - फोटो : Istock
जमीन का सौदा करते समय अक्सर लोग खतौनी या रजिस्ट्री के दस्तावेजों को ही देखते हैं। इन दस्तावेजों से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि जमीन पर मालिकाना हक किसका है?
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Fake And Real Land Registry Documents - फोटो : Istock
अगर आप धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं। ऐसे में आपको रजिस्ट्री के साथ पुरानी रजिस्ट्री भी देखनी चाहिए। इसके अलावा इस बारे में पता करें कि आप जिस व्यक्ति से जमीन खरीद रहे हैं। उसने वह जमीन किससे खरीदी है। उसके पास जमीन का मालिकाना हक कैसे आया था?

Traffic Rules: सड़क पर अगर ट्रैफिक पुलिस छीन ले आपकी गाड़ी की चाबी, तो जानिए क्या है कानून

4 of 5
How To Identify Fake And Real Land Registry Documents - फोटो : Istock
सबसे जरूरी बात यह है कि आप जिस जमीन को खरीद रहे हैं। उसे खरीदने से पहले इस बारे में जांच करें कि उस पर किसी प्रकार का कोई विवाद तो नहीं चल रहा है। आपको डिस्प्यूटेड प्रॉपर्टी को खरीदने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Fake And Real Land Registry Documents - फोटो : Istock
इसके अलावा आप जिस जमीन को खरीदने जा रहे हैं। वहां जाकर यह पता करें कि वो कहीं सरकारी जमीन तो नहीं है। आप चकबंदी अभिलेख 41 व 45 के द्वारा भूमि की वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें