काम की बात: साल 2023 खत्म होने और साल 2024 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचा है। दिसंबर 2023 कई जरूरी काम पूरा करने के लिए आखिरी महीना भी है। ऐसे में कुछ जरूरी काम हैं, जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2023 तक करना बहुत जरूरी है। यह सभी काम लोगों से जुड़े हुए हैं। अगर आप इन कामों को 31 दिसंबर 2023 तक नहीं करते हैं, तो आपको आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने से लेकर म्यूचुअल फंड अकाउंट में नॉमिनेशन तक शामिल है। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में...
अपडेटेड आईटीआर
इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 थी। अगर आपने आखिरी तारीख तक यह काम नहीं किया है, तो आपके पास 31 दिसंबर 2023 तक का मौका है। इस अंतिम तारीख तक लेट फीस के साथ अपडेटेड आईटीआर दाखिल किया जा सकता है। इनकम के हिसाब से जुर्माना देना होता है। अगर करदाता की आय 5,00,000 रुपये से अधिक है, तो 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा, तो वहीं 5,00,000 रुपये से कम आय होने पर जुर्माने की राशि 1000 रुपये देनी होगी।