Mutual Fund Investment: अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको 12:12:12 के एक बेहद ही शानदार फॉर्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं। निवेश के इस फॉर्मूले को अपनाकर आप कुछ सालों में लाखों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य की जिंदगी आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जी सकेंगे। इसके अलावा आप इन पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया आपका पैसा मार्केट रिस्क के अंतर्गत आता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी अधिक होती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 12:12:12 के फॉर्मूले को अपनाकर कुछ सालों में लाखों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।