फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: हर महीने करिए पांच हजार रुपये का निवेश, 60 की उम्र के बाद इकट्ठा कर सकते हैं 2.2 करोड़

Sun, 13 Oct 2024 04:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : Adobe Stock
Mutual Fund Investment Tips: रिटायरमेंट के बाद के जीवन की फाइनेंशियल प्लानिंग आपको अभी से कर लेनी चाहिए। आप जितनी जल्दी अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए प्लानिंग करते हैं आपके लिए उतना ही अच्छा रहता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोगों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण उनको मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है।

इसी कड़ी में आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र पांच हजार रुपये का निवेश करके 2.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
मान लीजिए आपकी उम्र 25 साल है और आप किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाते हैं। इसके बाद आपको उस एसआईपी में हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 35 सालों के लिए करना है। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है इस स्थिति में आप 35 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 2.2 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 60 की उम्र के बाद आपके पास कुल 2.2 करोड़ रुपये होंगे। ये पैसे आपकी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें