Mutual Fund SIP: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश के एक शानदार गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 300 रुपये की बचत करके कुछ सालों में 73 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है।
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक निवेश के इस क्षेत्र से लॉन्ग टर्म में रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है। आज के दौर में मुद्रास्फीति की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में आप अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप मात्र 300 रुपये की बचत करके 73 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं?