अगर आप किसी स्कीम में लंबी समयावधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, जहां आपको अच्छा रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। लंबी समयावधि में अच्छा रिटर्न पाने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश एक अच्छा विकल्प आपके लिए साबित हो सकता है। म्यूचुअल फंड स्कीम निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक लॉन्ग टर्म में निवेश करने पर आपको यहां से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय आपके पास धैर्य का होना जरूरी है। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ वर्षों में 76 लाख रुपये का बड़ा फंड जुटा सकते हैं।