घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद से उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी की चिंता माता-पिता को होने लगती है। ऐसे में अभिभावक बिटिया के जन्म लेने के बाद अपनी कमाई में से कुछ पैसों की बचत उसके भविष्य को ध्यान में रखकर करने की शुरुआत करते हैं। हालांकि, आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बैंक में जमा आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। इस कारण आपको अपनी सेविंग्स किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्ट करनी चाहिए।
अगर आपके घर में हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है और आप उसकी उच्च शिक्षा और शादी के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आप 11 हजार रुपये निवेश करके बेटी की उम्र 18 होने तक करीब 78.3 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए समझते हैं कैसे?