अगर आप अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। देश में आज के समय मेडिकल शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। आप सरकारी कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहें या प्राइवेट कॉलेजों में, मेडिकल की शिक्षा आज के समय इतनी ज्यादा महंगी हो चुकी है कि आपको अपने खेत तक बेचने पड़ जाते हैं और उसके बाद भी पैसों की कमी रहती है। वहीं आज हम आपको निवेश के एक शानदार गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आप अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना साकार कर सकते हैं। इसमें आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप दस सालों में बच्चों की मेडिकल शिक्षा के लिए 67.2 लाख इकट्ठा कर सकते हैं।