अपने भविष्य की चिंता हम सबको होती है। हालांकि, एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग न होने की वजह से लोग अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन तक अच्छा खासा पैसा नहीं जुटा पाते। ऐसे में उन्हें जीवन के इस पड़ाव पर आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये इन्वेस्ट करके 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप यहां निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप पांच हजार रुपये निवेश करके 1.4 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -