Mutual Fund SIP: अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद कई लोगों के जीवन में आर्थिक दिक्कतों परेशान करने लगती हैं। ऐसे में उनको मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। वहीं अगर आप नौकरी करते समय अपनी छोटी-छोटी बचत को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आप रिटायरमेंट के समय तक अच्छा खासा पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज पांच हजार रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के समय तक 1.1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से -