मई का महीना अपने आखिरी दौर में है और कुछ दिनों बाद जून का महीना लगने वाला है। वहीं, गर्मी भी जोरो पर है। दिन के समय घर से बाहर निकलने में लोगों को खासी दिक्कत आ रही है और जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में पंखे और कूलर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एक ही विकल्प नजर आता है और वो है एसी। ऐसे में लोग एसी खरीद रहे हैं और मार्केट में आपको कई तरह के लेटेस्ट मॉडल के एसी आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि अब दुकानों पर नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर भी उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि हम इनकी बात क्यों कर रहे हैं तो आपका जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप एसी खरीदने जा रहे हैं तो आपको इनके बीच अंतर पता होना चाहिए। वरना आगे चलकर आप बिजली के बिल की वजह से परेशान भी रह सकते हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जा सकते हैं...