फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inverter Ac vs Non Inverter: खरीदने से पहले जानना जरूरी नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में फर्क, वरना रुला सकता है बिजली का बिल

Fri, 27 May 2022 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Inverter Ac vs Non Inverter: इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी में फर्क क्या है - फोटो : Pixabay
मई का महीना अपने आखिरी दौर में है और कुछ दिनों बाद जून का महीना लगने वाला है। वहीं, गर्मी भी जोरो पर है। दिन के समय घर से बाहर निकलने में लोगों को खासी दिक्कत आ रही है और जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में पंखे और कूलर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एक ही विकल्प नजर आता है और वो है एसी। ऐसे में लोग एसी खरीद रहे हैं और मार्केट में आपको कई तरह के लेटेस्ट मॉडल के एसी आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि अब दुकानों पर नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर भी उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि हम इनकी बात क्यों कर रहे हैं तो आपका जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप एसी खरीदने जा रहे हैं तो आपको इनके बीच अंतर पता होना चाहिए। वरना आगे चलकर आप बिजली के बिल की वजह से परेशान भी रह सकते हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Inverter Ac vs Non Inverter: इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी में फर्क क्या है - फोटो : istock
नहीं रोना पड़ेगा बिजली के बिल के लिए
  • बात बिजली के बिल की कर लेते हैं। नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आता है। इससे बिजली की बचत होती है और आपको हर महीने एसी चलाने के बाद भी ज्यादा बिल नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Inverter Ac vs Non Inverter: इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी में फर्क क्या है - फोटो : istock
कीमत में है फर्क
  • जहां इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली कम खर्च करता है, तो वहीं इनकी कीमत में भी फर्क है। दरअसल, इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में थोड़ा ज्यादा कीमत का होता है।

4 of 5
Inverter Ac vs Non Inverter: इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी में फर्क क्या है - फोटो : Pixabay
क्षमता कैसी है?
  • नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी की क्षमता की बात करें, तो जहां एक तरफ नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है। तो वहीं दूसरी तरफ इन्वर्टर एसी में टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलवा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Inverter Ac vs Non Inverter: इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी में फर्क क्या है - फोटो : Pixabay
कूलिंग करने में भी है अंतर
  • इन्वर्टर एसी कमरे को नॉन इन्वर्टर के मुकाबले में जल्दी ठंडा कर देता है। इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब कमरा ठंडा हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड के साथ ये काम करता रहता है है। इससे ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। जबकि नॉन इन्वर्टर एसी में इसका उल्टा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें