Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिसको केंद्र सरकार चला रही है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया करवाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि किन लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है यानी कोन लोग योजना के लिए पात्र हैं। साथ ही आप यहां ये भी जान सकते हैं कि पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...