PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ठीक इसी तरह भारत सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है जिसमें आयुष्मान भारत योजना से लेकर अटल पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है जिसका लाभ किसानों को मिलता है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। कई वर्षों से चली आ रही इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है।
ऐसे में अब तक कुल 18 किस्त मिल चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है जिसका इंतजार लाभार्थियों को बेसब्री से है। वहीं, माना जा रहा है कि नए साल में ये इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि सरकार 19वीं किस्त जारी कर सकती है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब आ सकती है और किसे इसका लाभ मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में किसान 19वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...