Ladli Behna Yojana New Registration: मध्य प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' चलाई जा रही है। इस जनकल्याणकारी योजना के तहत प्रदेश की 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। ऐसे में अगर किसी लड़की की उम्र हाल ही में 21 वर्ष पूरी हुई है, तो वह भी अब इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ उठा सकती हैं।
बता दें कि लाड़ली बहना योजना में महिलाएं सीधे तौर पर स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं, इसके लिए योजना के तहत नया आवेदन (रजिस्ट्रेशन) करवाना होगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आइए इस लेख में जानते हैं।