Lost Chequebook Safety Measures: आधुनिक दौर में भले ही नेट बैंकिंग और यूपीआई का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन बड़े लेन-देन के लिए आज भी बहुत से लोग बैंक चेक का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर कभी साइन किया हुआ, भरा हुआ चेक या फिर पूरी की पूरी चेकबुक अचानक कहीं गुम हो जाए, तो बहुत से लोग घबरा जाते हैं, जो की स्वभाविक है।
ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय अगर आप तुरंत अगर समझदारी से कुछ जरूरी कदम उठा लें, तो आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित बच जाएगा। सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि हर अगर भरे हुए चेक पर पाने वाले का नाम लिखा हुआ है तो उसे पाने वाले के अलावा कोई नहीं कैश में ले सकता है। लेकिन अगर आपका सिर्फ साइन किया हुआ चेक हो और वो गायब हो जाए तो उसमें पाने वाला अपना नाम और अमाउंट भरकर इस्तेमाल कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि साइन किया हुआ चेक खोने पर आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।