Top Benefits of Filing Income Tax ITR Return: आपको हर साल इनकम टैक्स रिटर्न जरूर फाइल करना चाहिए। कई लोगों की यह धारणा होती है कि वे टैक्स की सीमा में नहीं आते हैं, तो उन्हें आईटीआर फाइल करने की कोई जरूरत नहीं है जबकि ऐसा है नहीं। आईटीआर फाइल करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। नियमित समय पर आईटीआर को फाइल करने से आपकी आर्थिक विश्वसनीयता मजबूत होती है। भविष्य में कई जरूरी कामों में यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आप बैंक से जब किसी तरह का लोन लेने जाते हैं, उस दौरान भी आपसे पिछले 2 या 3 वर्षों का आईटीआर रिटर्न मांगा जाता है। इस कारण नियमित आईटीआर फाइल करना जरूरी है। इससे आपकी क्रेडिटवर्थनेस बढ़ेगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से आपको क्या क्या फायदे मिलते हैं?