Monsoon 2022 Care Care Tips: मानसून का सीजन नजदीक आ गया है। इसके आने से पहले ही दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मानसून सीजन के दौरान आपको अपनी कार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस सीजन में कार दुर्घटना से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आते हैं। बारिश के इस मौसम में कार एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस दौरान सड़कों पर काफी पानी भरा होता है। ऐसे में कार को चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसके अलावा मानसून सीजन में कार के भीतर कई तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं। इस कारण आपको कार चलाते समय कई सावधानियों को बरतना चाहिए। आपकी छोटी सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको मानसून सीजन में अपनी कार की देखरेख करते समय रखना चाहिए।