IRCTC Rameshwaram tour package 2022: अगर आप अगस्त के महीने में दक्षिण भारत घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत में रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरै, तिरुवनंतपुरम जैसी सुंदर जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। देश भर में कई लोग दक्षिण भारत में इन जगहों पर घूमने के लिए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम साउथर्न डिवाइन टेंपल बाय फ्लाइट है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -