फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट के लिए कट गए पैसे और बुकिंग हो गई फेल; जानिए रेलवे कब लौटाएगा रकम

Mon, 31 Aug 2026 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

तत्काल टिकट बुक करते समय पैसे कटने के बावजूद टिकट न बनने की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आईआरसीटीसी की टिकट हिस्ट्री में पीएआर और बुकिंग स्टेटस चेक करें। यदि टिकट नहीं बना है तो रकम संबंधित बैंक या पेमेंट गेटवे के जरिए वापस की जाती है। रिफंड में देरी होने पर बैंक, UPI ऐप और IRCTC कस्टमर सपोर्ट की मदद ली जा सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
तत्काल टिकट के पैसे कट गए कब लौटेंगे? - फोटो : AI
तत्काल टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सीट मिलते ही लोग बिना समय गंवाए टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार ऐन मौके पर ऐसी स्थिति बन जाती है कि खाते से पैसे तो कट जाते हैं और टिकट कंफर्म होना तो दूर, पीएनआर तक जनरेट नहीं होता। ऐसे में यात्रियों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कटे हुए पैसे वापस मिलेंगे या नहीं और रिफंड के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा। अगर आपके साथ भी तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। टिकट बुक न होने की स्थिति में रेलवे की प्रक्रिया के तहत रिफंड दिया जाता है। हालांकि, सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि टिकट वास्तव में बुक हुआ है या नहीं। तो आज की खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तत्काल टिकट के पैसे कट गए कब लौटेंगे? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
सबसे पहले यहां चेक करें टिकट का स्टेटस
पेमेंट कटने के बाद तुरंत यह मान लेना सही नहीं है कि टिकट बुक नहीं हुआ। कई बार भुगतान हो जाता है, लेकिन पीएनआर की जानकारी तुरंत स्क्रीन पर दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर टिकट हिस्ट्री चेक करें। अगर वहां टिकट दिखाई देता है तो पीएनआर और टिकट का स्टेटस देखा जा सकता है। वहीं, टिकट हिस्ट्री में कोई बुकिंग नहीं है और पीएनआर भी जनरेट नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि टिकट बुक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
तत्काल टिकट के पैसे कट गए कब लौटेंगे? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
पैसे कट गए, लेकिन टिकट नहीं मिला तो क्या होगा?
अगर आपके बैंक खाते से रकम कट गई है, लेकिन टिकट बुक नहीं हुआ तो आमतौर पर आपको टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी वजह यह है कि टिकट बना ही नहीं है। ऐसी स्थिति में लेनदेन की रकम बैंक या पेमेंट गेटवे के जरिए वापस की जाती है। रिफंड की राशि उसी खाते या माध्यम में वापस आती है, जिससे भुगतान किया गया था। यानी पेमेंट फेल होने के बाद अलग से टिकट रद्द करने की प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती।

4 of 5
तत्काल टिकट के पैसे कट गए कब लौटेंगे? - फोटो : AI Generated
रिफंड आने में कितना समय लग सकता है?
रिफंड मिलने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि भुगतान किस माध्यम से किया गया था और ट्रांजैक्शन किस स्टेज पर फेल हुआ। कई मामलों में रकम जल्दी वापस आ जाती है, जबकि बैंक की प्रक्रिया, छुट्टियों या पेमेंट गेटवे की प्रोसेसिंग के कारण कुछ समय लग सकता है। इसलिए तत्काल दोबारा भुगतान करने से पहले बैंक खाते और आईआरसीटीसी की बुकिंग हिस्ट्री जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तत्काल टिकट के पैसे कट गए कब लौटेंगे? - फोटो : Freepik
कई दिन तक पैसा न लौटे तो क्या करें?
अगर टिकट नहीं बना और काफी समय बीतने के बाद भी रिफंड नहीं मिला है तो सबसे पहले बैंक या यूपीआई ऐप में ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करें। ट्रांजैक्शन आईडी, बैंक रेफरेंस नंबर और भुगतान की तारीख संभालकर रखें। इसके बाद जरूरत पड़ने पर आईआरसीटीसी के कस्टमर सपोर्ट में शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत के दौरान आईआरसीटीसी यूजर आईडी, बुकिंग की तारीख और समय, भुगतान की रकम, पेमेंट का तरीका और ट्रांजैक्शन आईडी जैसी जानकारी देने से मामले को ट्रैक करने में आसानी होती है।

जानना जरूरी: सितंबर में बैंकों की 13 छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब बंद हैं बैंक-कब खुले रहेंगे; देखें लिस्ट

बात काम की: एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? दिक्कत न हो इसलिए जान लें नियम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें