Delhi Metro Momentum 2.0 App: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या रोजाना दिल्ली मेट्रो से सफर करती है। नोएडा से दिल्ली, फरीदाबाद और गुड़गांव तक का सफर आप मेट्रो से तय कर सकते हैं। जो लोग रोजाना दफ्तर, कॉलेज-स्कूल आदि मेट्रो से जाते हैं, वे जानते हैं कि इससे उनका कितना समय बचता है। दरअसल, मेट्रो से यात्रा करने पर न सिर्फ आप जाम से बचते हैं बल्कि, आप गर्मी में एसी में सफर कर सकते हैं। वहीं, आपने देखा होगा कि कई लोग ऐसे मिल जाते हैं जिन्हें मेट्रो के रूट के बारे में नहीं पता होता है यानी कि कौन सी मेट्रो कहां जाएगी, उन्हें कहां पर मेट्रो बदलनी है आदि, ऐसी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी पहली बार मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं, तो आप जान सकते हैं इसमें आपकी मदद आपका मोबाइल फोन कर सकता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे दिल्ली मेट्रो के रूट के बारे में अपने मोबाइल फोन में जान सकते हैं...