फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Incoming Call Validity: मोबाइल रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग कितने समय तक चल सकती है? यहां जानें

Tue, 18 Aug 2026 06:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Recharge Expiry: मोबाइल रिचार्ज खत्म होने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि बहुत जल्दी ही इनकमिंग सेवाएं भी रोक दी जाती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि किन कंपनी में रिचार्ज खत्म होने के बाद कितने दिनों तक इनकमिंग सेवा चालू रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
इनकमिंग कॉल से जुड़े नियम - फोटो : AI
Incoming Call Validity: आजकल मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। मगर कई बार समय पर रिचार्ज न करवाने की वजह से हमारे नंबर पर आउटगोइंग सेवाएं बंद हो जाती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल की सुविधा कितने समय तक चालू रहती है? 

सामान्यतौर पर भारत में मुख्य रूप से तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) काम कर रही हैं। इन तीनों ही कंपनियों के नियम इनकमिंग कॉल की सेवा को लेकर काफी अलग हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलायंस जियो (Jio) - फोटो : एआई जनरेटेड
रिलायंस जियो (Jio)
  • जियो में रिचार्ज खत्म होने के बाद भी लगभग 90 दिनों तक इनकमिंग कॉल चालू रह सकती है।
  • इसके लिए शर्त बस इतनी है कि आपका सिम नेटवर्क से लगातार जुड़ा रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
भारती एयरटेल (Airtel) - फोटो : एयरटेल
भारती एयरटेल (Airtel)
  • एयरटेल में प्लान की समय सीमा खत्म होते ही नियम काफी सख्त हो जाते हैं।
  • रिचार्ज न कराने पर महज 48 घंटे (2 दिन) के भीतर इनकमिंग सेवा बंद कर दी जाती है।

4 of 5
वोडाफोन-आइडिया (Vi) - फोटो : VI
वोडाफोन-आइडिया (Vi)
  • एयरटेल की तरह ही वोडाफोन-आइडिया में भी रिचार्ज खत्म होने पर तुरंत कार्रवाई होती है।
  • 48 घंटे बीतते ही आपकी इनकमिंग कॉल ब्लॉक कर दी जाती है, जिसे चालू करने के लिए नया प्लान लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिम बंद होने का नियम - फोटो : AdobeStock
सिम बंद होने का नियम
  • अगर आप 90 दिनों तक कोई भी मिनिमम रिचार्ज या प्लान एक्टिवेट नहीं कराते हैं, तो सिम बंद हो सकता है।
  • ट्राई (TRAI) के नियमों के मुताबिक ऐसा होने पर आपका मोबाइल नंबर स्थायी रूप से डीएक्टिवेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें