फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Phone Tips: बैटरी की समस्या से करना पड़ता है बार-बार मोबाइल चार्ज, तो तुरंत करें ये काम, नहीं होगी दिक्कत

Fri, 24 Dec 2021 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन मौजूद है। मोबाइल फोन के आने से हमारे कई काम आसान बन गए हैं। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। पहले जहां हमें किसी कार्य को करने में घंटों का समय लगता था। मोबाइल फोन के आने से अब हमारा वही काम कुछ मिनटों में हो जाता है। ऐसे में इसके आने से हमारे समय की काफी बचत हुई है। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन्स यूजर्स को मोबाइल से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। मोबाइल की फास्ट बैटरी ड्रेनिंग की समस्या यूजर्स के लिए काफी आम बन गई है। इस कारण स्मार्टफोन यूजर्स को कई बार अपने फोन को चार्ज करना पड़ता है। अगर आप भी मोबाइल फोन को बार बार चार्ज करने की समस्या से परेशान हैं, तो इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे बताने वाले हैं जिसके जरिए आप मोबाइल फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फोन वाइब्रेशन

अगर आप अपने फोन को वाइब्रेट मोड पर रखते हैं, तो इसे तुरंत हटा दीजिए। वाइब्रेट मोड पर होने से बैटरी की खपत ज्यादा तेजी से होती है। अगर आप अपने फोन की लंबी और देर तक चलने वाली बैटरी लाइफ को पसंद करते हैं, तो ऐसे में आपको उसे वाइब्रेट मोड से हटाना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गैर जरूरी फीचर्स को करें ऑफ

अक्सर हम में से कई लोग जीपीएस, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स को ऑन करके रखते हैं, जिनका उपयोग हम मोबाइल फोन में ज्यादातर नहीं करते हैं। ऐसे में इन फीचर्स को तभी उपयोग करें जब आपको इनकी जरूरत हो। बिना किसी उपयोग के इन्हें ऑन करने पर मोबाइल की बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गैर जरूरी विजेट्स को स्क्रीन से हटाएं

हमारे फोन की स्क्रीन पर ऐसे कई विजेट होते हैं, जो कई तरह की जरूरी जानकारी हम लोगों को देते हैं जैसे मौसम, सर्च बॉक्स, कलेंडर आदि। ये विजेट्स मोबाइल की बैटरी को काफी तेजी से ड्रेन करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप उन्हीं विजेट्स को स्क्रीन पर रखें, जिनकी आपको जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें