Mobile Care Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पढ़ाई हो, काम हो, गेमिंग या सोशल मीडिया......हर काम मोबाइल से ही होता है। लेकिन कई लोगों की एक आम समस्या है कि उनका मोबाइल फोन बहुत जल्दी गर्म होने लगता है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि ज्यादा देर तक फोन का गर्म रहना न सिर्फ डिवाइस की परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है, बल्कि बैटरी और इंटरनल हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
कई बार मोबाइल इतना गर्म हो जाता है कि हाथ में पकड़ना तक मुश्किल हो जाता है। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो फोन जल्दी खराब भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और असरदार तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने मोबाइल को गर्म होने से बचा सकते हैं।