फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाना है बेहद आसान, बनवा लेंगे तो करवा पाएंगे 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Sat, 03 Jan 2026 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banega: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिले, तो आप अपनी पात्रता चेक कर आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए एक बड़ी वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जो लोग गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं, खासतौर पर उनके लिए ये सरकारी योजनाएं काफी काम आती हैं। कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जबकि, कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें सब्सिडी या कई अन्य तरह से लाभ दिए जाते हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। दरअसल, इस योजना के तहत आर्थिक लाभ तो नहीं पर मुफ्त इलाज का लाभ जरूर दिया जाता है। भारत सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लाभार्थी जुड़े हैं जो इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • आयुष्मान कार्ड केंद्र सरकार द्वारा पात्र लोगों के बनाए जाते हैं और ये कार्ड ऐसा कार्ड है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सबसे खास बात कि आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे देने की जरूरत नहीं होती है। आपके आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है और आप इस लिमिट से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना के तहत आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज ले सकते हैं। ये इलाज उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में होता है, जो इस योजना में पंजीकृत होते हैं। आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके घर के पास कौन सा अस्पताल है, जहां आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर यहां मांगी गई जानकारियां दें और आपको पंजीकृत अस्पताल का पता चल जाता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है और पात्र होने पर दस्तावेज चेक होते हैं
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आयुष्मान कार्ड सिर्फ ऑफलाइन तरीके से नहीं बल्कि, ऑनलाइन भी बनवाया जा सकता है यानी घर बैठे। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmjay.gov.in पर जाना होता है या फिर आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें