फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: 40 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा करना चाहते हैं 34.5 करोड़ का फंड, तो करें ये काम

Wed, 30 Mar 2022 11:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : Istock
अगर आप कम समय में ज्यादा पैसों को इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आपको व्यवस्थित निवेश के विकल्प का चयन करना चाहिए। व्यवस्थित निवेश के जरिए कम समय में अच्छी मात्रा में पैसों को इकट्ठा किया जा सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले आपके पास फाइनेंशियल मार्केट को लेकर अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। आपको ये पता होना चाहिए कि आने वाले समय में बाजार का संभावित व्यवहार कैसा रहेगा? इसके बाद ही आपको निवेश करना चाहिए। इसके अलावा आप विशेषज्ञों की सलाह लेकर भी अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप एक बड़ी राशि को इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप भी 40 हजार रुपये इन्वेस्ट करके 34.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी में इन्वेस्ट करना है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : Istock
लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी एक बेहतर विकल्प है। बीते सालों में कई म्युचुअल फंड्स ने बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं उस पूरे गणित के बारे में जिसके जरिए आप 40 हजार रुपये निवेश करके 34.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : Istock
34.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको हर महीने 40 हजार रुपये का निवेश पूरे 25 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : Istock
अगर आप हर महीने 40 हजार रुपये का निवेश पूरे 25 सालों तक करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से 25 सालों के बाद पूरे 34.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : Istock
34.5 करोड़ रुपये से आप अपने किसी भी जरूरी काम को कर सकते हैं। इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या बेटी की शादी के लिए कर सकते हैं। आप इन पैसों से अपने लिए एक अच्छा घर भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : istock
इन पैसों से आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं। ये पैसे आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेंगे। इसके अलावा आपको किसी दूसरे व्यक्ति पर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mutual Fund SiP - फोटो : istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के इसमें निवेश करते हैं, तो आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें