फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Seat Reservation: मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक और किन सीटों पर बैठने से बचें, एक क्लिक में जानें

Tue, 16 Dec 2025 12:03 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Metro Seat Reservation: अक्सर ऐसा होता है कि जब आप थके हारे मेट्रो में बैठे होते हैं लेकिन कोई न कोई आकर आपको उठा देता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आप किस सीट पर बैठें कि कोई आपको उठा न पाए। 
विज्ञापन
1 of 6
मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक ? यहां जानें सब-कुछ - फोटो : Adobe stock
Metro Seat Reservation: दिल्ली के साथ-साथ लखनऊ, मुंबई और कोलकाता समेत कई शहरों में अब मेट्रो सफर अब आम हो गया है। ऑटो-बस में धक्के खाने की जगह लोग अब मेट्रो में बैठकर आराम से यात्रा करना पसंद करते हैं। पर, कई बार लोग बिना जाने किसी आरक्षित सीट पर बैठ जाते हैं, और जरूरतमंद के आने के बाद उन्हें अपनी सीट से हटना पड़ता है।

अगर आप अपनी सीट से हटना नहीं चाहते तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि मेट्रो में कौन-कौन सी सीटें किसके लिए आरक्षित होती हैं और आपका हक किस सीट पर है? 

दरअसल, भारतीय मेट्रो में सभी यात्रियों के लिए सीटों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजन और सामान्य यात्री शामिल हैं। अगर आप सफर करते समय अपने हक की सीट पर बैठना चाहते हैं और किसी आपात स्थिति में आरक्षित सीट के नियमों को जानना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको मेट्रो में सीटों के हक और आरक्षण की पूरी जानकारी देंगे। हम आपको ये भी बताएंगे कि किन सीट्स पर आपको बैठने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक ? - फोटो : पीटीआई

1. वरिष्ठ नागरिक सीट

मेट्रो में कुछ सीटें विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित की जाती हैं। इन सीटों को चिन्हित किया जाता है ताकि बुजुर्ग यात्री लंबी यात्रा में आराम से बैठ सकें और उन्हें कोई असुविधा न हो। आम यात्रियों को इन सीटों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, और यदि कोई वरिष्ठ नागरिक उस सीट पर बैठना चाहता है, तो इसे तुरंत खाली करना जरूरी है। इसलिए इस सीट पर बैठने से बचें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक ? - फोटो : freepik
2. गर्भवती महिलाओं के लिए सीट

गर्भवती महिलाओं को भी आराम की काफी जरूरत होती है। इसी के चलते सभी जिलों की मेट्रो में गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ सीटें अलग से चिन्हित की जाती हैं। ये सीटें महिलाओं की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए तय की जाती हैं। यदि कोई सामान्य यात्री इन सीटों पर बैठता है, तो गर्भवती महिला आने पर उसे सीट तुरंत खाली करनी पड़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इस सीट पर न बैठें, वरना आपको उठना पड़ सकता है।

 

4 of 6
मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक ? - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (chennaimetrorail.org/)
3. विकलांग यात्रियों के लिए सीट

मेट्रो में व्हीलचेयर या अन्य मददगार डिवाइस का उपयोग करने वाले विकलांग यात्रियों के लिए नियत स्थान मौजूद होता है। ये सुनिश्चित करता है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षित और आरामदायक तरीके से बैठ सकें। ये सीटें आम यात्रियों के लिए आरक्षित नहीं होती। इस सीट को हमेशा खाली ही छोड़ दें, ताकि किसी विकलांग व्यक्ति को दिक्कत न उठानी पड़े। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक ? - फोटो : सोशल मीडिया
4. सामान्य यात्री सीट

आखिर में अब जान लेते हैं कि आमजन का हक किस सीट पर होता है तो आपको बता दें कि ऊपर दी गईं सीटों को छोड़कर बाकी की सीटें सामान्य यात्रियों के लिए होती हैं। ये सीटें किसी विशेष श्रेणी के लिए आरक्षित नहीं होती हैं और इन्हें सभी सामान्य यात्री इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सीट पर आपका हक है, आप इसपर बिना कुछ सोचे आराम से बैठकर अपनी यात्रा कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेट्रो में किस सीट पर है आपका हक ? - फोटो : AdobeStock
क्या है आरक्षण का नियम ?

अब जान लेते हैं कि मेट्रो में आरक्षण को लेकर नियम क्या है। तो आपको बता दें कि आरक्षित सीट पर आम यात्रियों का बैठना नियम के खिलाफ माना जाता है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिला या विकलांग यात्री उस सीट पर बैठना चाहता है, तो यात्री को तुरंत सीट खाली करनी होगी। ये नियम मेट्रो यात्रा को सभी के लिए सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए लागू किया गया है। बस इस तरह मेट्रो में सीट आरक्षण की व्यवस्था सभी यात्रियों के हक और सुविधा का ध्यान रखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें