How to Contact Doctor In Train: अगर ट्रेन में आपकी या आपके किसी साथी यात्री की तबीयत बिगड़ रही है तो परेशान न हों, आपको अपनी सीट पर ही डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ आप कैसे पा सकते हैं, हम आपको उसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : अमर उजाला
How to Contact Doctor In Train: लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाना किसी के लिए भी चिंता का कारण बन सकता है। खासतौर पर जब ट्रेन किसी दूर-दराज इलाके से गुजर रही हो, तब घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की है, जिससे आपात स्थिति में यात्री को उसकी सीट पर ही मेडिकल सहायता मिल सके।
तो अगर ट्रेन में आपकी या आपके किसी साथी यात्री की तबीयत बिगड़ती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे की ऑन-बोर्ड मेडिकल असिस्टेंस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम के जरिए डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को तुरंत सूचित किया जा सकता है।
कई मामलों में अगले स्टेशन पर डॉक्टर, एंबुलेंस या मेडिकल टीम ट्रेन में उपलब्ध करा दी जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि ट्रेन में यात्रा करते समय इस सुविधा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और किन तरीकों से तुरंत मदद पाई जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा कैसे पाएं
ट्रेन यात्रा के दौरान अगर अचानक आपकी या किसी सहयात्री की तबीयत बिगड़ जाती है, तो भारतीय रेलवे की 139 हेल्पलाइन सेवा आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। ये एक टोल-फ्री और 24×7 उपलब्ध नंबर है, जिसके जरिए आप मेडिकल इमरजेंसी सहित कई तरह की सहायता तुरंत पा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : Adobe stock
कॉल करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से 139 नंबर डायल करें। कॉल लगते ही आपको IVR (ऑटोमैटिक वॉयस रिस्पॉन्स) सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यहां आप अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित विकल्प चुनना होगा।
4 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : अमर उजाला
कॉल पर आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाती है, जैसे आपका पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर, कोच और सीट नंबर तथा मरीज की स्थिति। ये जानकारी जितनी स्पष्ट और सही होगी, उतनी जल्दी सहायता मिल पाएगी। इसलिए इस दौरान अपनी सभी जानकारी सही और स्पष्ट तरह से बताएं।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : amar ujala
कैसे काम करती है ये हेल्पलाइन
जैसे ही आप मेडिकल इमरजेंसी की सूचना देते हैं, ये जानकारी रेलवे के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। इसके बाद संबंधित जोन और डिवीजन के अधिकारियों को अलर्ट किया जाता है। रेलवे प्रशासन तुरंत ये तय करता है कि ट्रेन किस नजदीकी स्टेशन पर पहुंचेगी और वहां किस तरह की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही रेलवे अगले नजदीकी स्टेशन पर डॉक्टर, मेडिकल टीम या एंबुलेंस की व्यवस्था करता है। कई मामलों में डॉक्टर प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेन में चढ़कर मरीज की जांच करते हैं और प्राथमिक उपचार देते हैं। अगर स्थिति गंभीर होती है, तो मरीज को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सरकारी या रेलवे अस्पताल पहुंचाया जाता है।
ट्रेन में तबीयत बिगड़े तो डॉक्टर तक पहुंचने का आसान तरीका
- फोटो : amar ujala
मिलती हैं ये सुविधाएं
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान टीटीई, ट्रेन गार्ड और ऑनबोर्ड स्टाफ यात्रियों की मदद करते हैं। जरूरत पड़ने पर ट्रेन में मौजूद फर्स्ट-एड बॉक्स से तुरंत प्राथमिक उपचार भी दिया जाता है। इस तरह 139 हेल्पलाइन के जरिए बिना घबराए, अपनी सीट पर बैठे-बैठे मेडिकल सहायता प्राप्त की जा सकती है। तो अगली बार अगर आप या आपके किसी साथी यात्री कि तबियत ट्रेन में खराब हो तो तुरंत डायल करें 139.....