फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है सरकार की यह स्कीम

Sun, 30 Oct 2022 10:57 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में हमारे समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें सामने आने लगती हैं। इस दौरान हमारे पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में जीवन में गुजर बसर करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन की कल्पना करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। वहीं अगर आप अपनी पत्नि के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में दोनों लोग जब 60 वर्ष की उम्र के हो जाएंगे। इस स्थिति में पति और पत्नी दोनों को (5+5) = 10 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में भारत का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। इस स्कीम का संचालन पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के बीच के लोग ही निवेश कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है और आप इस स्कीम में हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : i stock
वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्थिति में जब आपकी पत्नी और आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी। उसके बाद दोनों लोगों को 5+5 = 10 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना है। यहां  विजिट करके आप आसानी  से अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: अगर अभी भी खाते में नहीं आए हैं 12वीं किस्त के पैसे, तो तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें