Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में हमारे समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें सामने आने लगती हैं। इस दौरान हमारे पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में जीवन में गुजर बसर करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन की कल्पना करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। वहीं अगर आप अपनी पत्नि के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में दोनों लोग जब 60 वर्ष की उम्र के हो जाएंगे। इस स्थिति में पति और पत्नी दोनों को (5+5) = 10 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -