Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process: देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मांझी कन्या भाग्यश्री योजना है। महाराष्ट्र सरकार की यह एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेटी के जन्म के समय परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को 1 अप्रैल, 2016 में शुरू किया था। इस स्कीम की खास बात यह है कि अगर किसी परिवार में दो बेटियों का जन्म होता है। ऐसे में भी सरकार उस परिवार को योजना का लाभ देती है। वहीं अगर परिवार में तीसरी बेटी का जन्म होता है। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। राज्य में रह रहे कई नागरिक इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं माझी कन्या भाग्यश्री योजना के बारे में विस्तार से -