फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSSC: महिलाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, अच्छे रिटर्न के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे

Mon, 20 May 2024 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस महिलाओं के लिए एक बेहद ही खास निवेश योजना का संचालन कर रहा है। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस स्कीम में निवेश करके महिलाएं अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पा सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते समय किया था। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कोई भी महिला खाता खुलवाकर निवेश कर सकती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आप 100 और 1000 के मल्टीपल में पैसों का निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में अधिकतम दो सालों के लिए ही निवेश किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
वहीं अगर बात ब्याज दर की करें, तो महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। ब्याज दर को तिमाही आधार पर संयोजित करके खाते में जमा कर दिया जाता है। 

PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आप अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। अगर आप इस योजना में 2 लाख रुपये का निवेश दो सालों के लिए करती हैं तो वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत के आधार पर आपको मैच्योरिटी के समय 32,044 रुपये का रिटर्न मिलेगा। 

4 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इस स्थिति में आपके पास दो सालों में कुल 2,32,044 रुपये होंगे। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खाता खुलवाने के 1 साल बाद आप जमा राशि का 40 प्रतिशत तक निकाल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इस स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। योजना में अकाउंट ओपन कराते समय आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस योजना में खाता खुलवा सकती हैं। 

PPF: 9 हजार रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 29 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें