MahaKumbh 2025 Flight Buses And Train Tickets: प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर देशभर में आस्था का उत्साह है। गांवों, शहरों और महानगरों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में तीर्थराज प्रयागराज पहुंच रह हैं। महाकुंभ का महत्व इस बात से ही समझा जा सकता है 144 साल में विशेष ज्योतिषीय गणनाओं के चलते यह आयोजित हो रहा है। हिंदू धर्माचार्यों और ज्योतिषीयों के अनुसार यह एक दुर्लभ कुंभ है। जाहिर है इस विशेष महाकुंभ पर इस समय हिंदू धार्मिक अनुयायियों और धर्मावलंबियों की जिज्ञासा है।
सरकारी आंकड़ों और विविध मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 26 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। प्रयागराज पहुंचने के लिए लोग अपनी गाड़ियों से, ट्रेनों से, बसों से और फ्लाइट लेकर भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। अगर आप भी आने वाले दिनो में फ्लाइट, ट्रेन या बस के द्वारा प्रयागराज जानें का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर इस समय आवागमन के साधनों की टिकटों के दाम कितने हैं और आपके लिए कौन सा साधन उचित रहेगा और आपको आखिर महाकुंभ स्नाान के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।